
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-काॅलर आॅफ द आॅर्डर आॅफ तिमोर-लेस्ते से नवाजे जाने पर इस भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है और कहा कि यह अवार्ड दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों अऔर आपसी सम्मान को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू को सामाजिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए उनके समर्पण के लिए तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-काॅलर आॅफ द आॅर्डर आॅफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया था। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-राष्ट्रपति जी को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-काॅलर आॅफ द आॅर्डर आॅफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है।उन्होंने कहा कि यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई सालों तक सार्वजनिक जीवन में उनके स्मारकीय योगदान को भी मान्यता है। राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में शनिवार को दक्षिण-एशियाई देश तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में पहुंची थीं। इससे पहले, उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी। मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं।

Really glad this article exists because it fills a gap that many other resources leave open, the clarity and completeness here make it an essential read for anyone exploring the topic.
Thank you so much for putting together such a comprehensive guide, I have been looking for something like this for a while and it delivered beyond my expectations.