Aaj Ki Kiran

रायपुर खुर्द में विधायक चीमा ने किया किसानों से संवाद

Spread the love

रायपुर खुर्द में विधायक चीमा ने किया किसानों से संवाद

रायपुर खुर्द में विधायक चीमा ने किया किसानों से संवाद
रायपुर खुर्द में विधायक चीमा ने किया किसानों से संवाद

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा ;रायपुर खुर्दद्ध स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किसानों के साथ संवाद किया।
उन्होंने केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक श्री चीमा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के विकास, आधुनिक तकनीक के प्रसार तथा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिब(ता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर सरदार कश्मीर सिंह, सरदार मुख्तार सिंह, सरदार बलकार सिंह, सरदार प्रदीप सिंह, सरदार सुखबीर सिंह, सरदार राजवीर सिंह, सरदार सुधीर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।