Aaj Ki Kiran

राम मंदिर निर्माण के तीसरे वार्षिकोत्सव पर भव्य ध्वज यात्रा 5 को

Spread the love



काशीपुर। अयोध्या में तैयार होे रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के तीसरे वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर धर्म यात्रा महासंघ की स्थानीय शाखा द्वारा विभिन्न धार्मिक संगठनों के सहयोग से आगामी 5 अगस्त को नगर में एक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी।
धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री केके अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि ध्वज यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस ध्वजयात्रा के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली है। ध्वज यात्रा को सफल बनाने एवं सभी तैयारियों पर अंतिम मंथन करने हेतु गत दिवस रामलीला मैदान में पंडित राघवेंद्र नागर की अध्यक्षता तथा धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री केके अग्रवाल के संचालन और वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली के संयोजन में एक बैठक हुई, जिसमें नगर एवं क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता का आह्वान किया गया कि वह अधिक से अधिक संख्या में 5 अगस्त, शनिवार को सायं 5 बजे किला बाजार पहुंचें, जहां से यात्रा प्रारंभ होगी। सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि इस महान पर्व के अवसर पर अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम 11 दीए जलाएं और मिष्ठान वितरित करें, क्योंकि देश के हिंदू समाज के लिए यह गौरवमय और ऐतिहासिक अवसर है। बैठक में अशोक पैगिया, आरपी राय, विकास शर्मा खुट्टू महेश अग्निहोत्री, गगन कांबोज, क्षितिज अग्रवाल, मदन मोहन गोले, जयप्रकाश सिंह, सुभाष चंद शर्मा, डीसी पांडे, विनोद मेहरोत्रा, संजय भाटिया, अश्वनी शर्मा, चंद्रभान सिंह, गौरव गुप्ता, मनोज कुमार, अमित सक्सेना, महेंद्र खुराना, पवित्र शर्मा, अजय चौहान, शुभम चौहान, शेषकुमार सितारा, रमन बिहारी दास सहित दर्जनों समाजसेवियों एवं प्रबु( लोगों ने भाग लिया।

One thought on “राम मंदिर निर्माण के तीसरे वार्षिकोत्सव पर भव्य ध्वज यात्रा 5 को

  1. Давно искал топовые казино онлайн и наткнулся на адекватный рейтинг с лицензиями Украины. Топ онлайн казино обычно предлагают быстрые выплаты и нормальную поддержку. Иногда просто захожу на https://topovye-kazino-onlajn.biz.ua и проверяю обновления. Кращі онлайн казино обычно имеют поддержку украинских игроков.
    Казино официальный сайт — первый признак надежности.
    Онлайн казино для Украины обычно адаптированы под местные платежи. Казино с реальным выводом денег — главный критерий выбора. Самое лучшее казино онлайн — понятие относительное. Самое популярное онлайн казино часто выбирают новички.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *