
हल्द्वानी। क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्य पर हल्द्वानी में तैनात महिला एसआई आरती पोखरियाल को इंडियाज स्थित रियल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया। गत दिनों एक रिसाॅर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी को तवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरती पोखरियाल को इंडियाज रियल हीरो अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर जिस तरह से महिला दरोगा आरती ने कम समय में अपना नाम कमाया है। वह वाकई में काबिले तारीफ है। बताते चले कि काशीपुर निवासी श्रीमती सवित्री देवी की पुत्री आरती का टैªक रिकार्ड शुरू से दबंगता व जोश से भरा रहा है और उन्होंने हर मौके पर अपने काम का लोहा मनवाया है। एसआई आरती को सम्मानित किए जाने पर पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।


Golden leaves fall https://karfaoqer.com