अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र मालपुरा कृषि फार्म पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं कृषि विश्वविद्यालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा 26 अप्रैल की सवेरे 10:00 बजे किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी सह निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र रविंद्र कुमार ने बताया कि मेले के दौरान किसान भाइयों को मोटे अनाज दलहन अन्य फसलों की वैज्ञानिकों द्वारा खेती करने के नए टिप्स दिए जाएंगे । उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कृषि प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की है ।
