https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 134 वीं जयंती पर पंत पार्क में किया गया नई प्रतिमा का अनावरण

Spread the love


काशीपुर। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 134 वीं जयंती आज सादगीपूर्वक मनाई गई। पूर्व जस्टिस एवं उत्तराखंड लाॅ कमिश्नर के पूर्व चेयरमैन राजेश टंडन ने पंत जी की नई प्रतिमा का अनावरण किया। उसके कबाद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्र(ांजलि दी गई और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित जयंती समारोह में मंच पर मौजूद विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चैधरी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व सांसद बलराज पासी, आप नेता दीपक बाली राम मेहरोत्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पंत जी की नवस्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पंत जी ने स्वतंत्रता की लड़ाई के साथ ही अनेक सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम किया। कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत एक महान व्यक्ति रहे हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके नाम से त्रिपुरा, कलकत्ता, अंडमान आदि स्थानों में कई संस्थान हैं, जिससे यह साबित होता है कि वह पूरे देश के सेवक थे। उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है। गौरव की बात है कि काशीपुर में उन्होंने वकालत की और वे काशीपुर बार एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष भी रहे। काशीपुर में उनके नाम से ही पंत पार्क व कालेज की स्थापना की गई। कार्यक्रम का संचालन इंदू सारस्वत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती विमला गुड़िया, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डा. नरेश मेहरोत्रा, डा. इला मेहरोत्रा, दीपक वर्मा, मनोज जोशी, अरूण चैहान, अर्पित मेहरोत्रा, आशीष अरोरा बाॅबी, संदीप सहगल, शफीक अहमद अंसारी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह एडवोकेट, अमन बाली, एमएस रावत आदि मुख्यतः उपस्थित थे। समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा द्वारा सफल कार्यक्रम पर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया। सह संयोजक एमएस रावत, महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सभी आगंतुकों व मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *