Aaj Ki Kiran

भरी पंचायत में साथियों संघ अगवानपुर के चेयरमैन पुत्र द्वारा फायरिंग कर सनसनी फैलाने आरोपी इमरान मिल्की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अनिल शर्मा
मुरादाबाद

थाना सिविल लाइन के क्षेत्र अगवानपुर में सम­झोते के लिए बुलाईगई पंचायत में फायरिंग करने के आरोपी नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र इमरान मिल्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे मिल्की पर पुलिस ने बीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस कर दिया था इनाम घोषित

अगवानपुर के मौजूदा चेयरमैन का पुत्र इमरान मिल्की बीते पांच नवंबर को सम­ाौते की पंचायत में शामिल हुआ था। आरोप है कि पंचायत में मिल्की ने साथियों के साथ पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी थी। इमरान का पंचायत में फायरिंग व पिस्टल लहरान का वीडियो भी वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने इमरान मिल्की सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने पर सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी पर इनाम घोषित कर दिया गया था। दो इनामी आरोपी इरफान और अकील को सिविल लाइन पुलिस गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इमरान मिल्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि एसएसपी बबलु कुमार ने इमरान मिल्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त आदेश जारी किए थे। हरकत में आई पुलिस ने इमरान मिल्की के सभी दोस्तों और परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी थी। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिन लगभग आठ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इमरान मिल्की से इंग्लिश पिस्टल भी बरामद कर ली गई हैं। गौरतलब है कि चेयरमैन पुत्र सहित तीनो आरोपियों पर बीस बीस हजार का इनाम घोषित किया जा चुका था।

5 thoughts on “भरी पंचायत में साथियों संघ अगवानपुर के चेयरमैन पुत्र द्वारा फायरिंग कर सनसनी फैलाने आरोपी इमरान मिल्की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. It is disturbing that firing allegedly happened in a crowded panchayat, where many people could have been put at risk. The arrest of Imran Milky should be followed by a clear investigation into how the weapon was used. For tracking related local-news discussions, TopView AI at / may be useful.

  2. The report about firing during a full panchayat and the arrest of Imran Milky shows how quickly local disputes can become dangerous. For readers interested in language and terminology while following such news, the High Valyrian Dictionary High Valyrian Dictionary is a useful side reference.

  3. The arrest of Imran Milky after the alleged firing during a public panchayat shows why verified reporting and careful documentation matter in such sensitive cases. For readers interested in creating neutral visual explainers, ChatGPT Image Prompts at ChatGPT Image Prompts could be a useful resource without sensationalizing the incident.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *