Aaj Ki Kiran

ब्राह्मण सभा समिति के सुभाष शर्मा बने अध्यक्ष

Spread the love



काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति का त्रिवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील गुड़िया एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट तथा अशोक एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुआ। चुनाव में बडी गहमागहमी रही और अंत में अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद शर्मा, महामंत्री पद के लिए शैलेंद्र कुमार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए यतेंद्र कुमार शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सुशील गुड़िया तथा शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की रीढ़ है। ब्राह्मण समाज को समाज के हर व्यक्ति से मिलकर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस मौके पर डा. सुरेंद्र मधुर, सुरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, अरविंद शर्मा आदि सैंकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

One thought on “ब्राह्मण सभा समिति के सुभाष शर्मा बने अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *