हल्द्वानी। थाना-चौकियों में पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों और समारोहों में बजने वाले लाउडस्पीकरों के संबंध में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें थाना क्षेत्र स्थित चर्च के फादर, मस्जिद के मौलाना, गुरुद्वारे के ग्रंथी, मंदिर के पुजारी, डीजे संचालक और बैंक्वेट हॉल प्रबंधक मौजूद रहे। एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए साउंड, लाउडस्पीकरों के मानकों से संबंधित गाइडलाइन की जानकारी दी। कोई भी धार्मिक, राजनीतिक, व्यक्तिगत कार्यक्रम में बगैर प्रशासन की लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्र ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

Mình khá thích trải nghiệm mobile tại flixfox download apk vì thao tác rất mượt. TONY10-23