Aaj Ki Kiran

पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े पौने आठ लाख की लूट

Spread the love


नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोप पंप मैनेजर पर पिस्तौल तानकर पौने आठ लाख रुपये लूट लिए। सोमवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आराम से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित 45 वर्षीय मणिभूषण करण परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी स्थित गोकुल धाम सोसायटी में रहते हैं। मणिभूषण 21 वर्षों से ज्योति नगर के पास स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं। मणिभूषण सोमवार सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप के कैशियर राजेश के साथ बाइक से शाहदरा के हरदेवपुरी के लिए निकले, जहां बैंक में रुपये जमा करने थे। बाइक चला रहे राजेश ने पिटठू बैग में सात लाख 77 हजार 150 रुपये रखे हुए थे, जबकि मणिभूषण पीछे बैठे थे। जब दोनों हरदेवपुरी में 100 फुटा रोड पर देव पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल तानकर राजेश से पिटठू बैग छीन लिया। इसके बाद उनकी बाइक की चाबी निकालकर हरदेवपुरी की तरफ फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पंप मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बैग में पौने आठ लाख रुपयों के अलावे राजेश के क्रेडिट, डेबिट, पैन कार्ड और मोबाइल फोन था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  

11 thoughts on “पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े पौने आठ लाख की लूट

  1. What’s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I’ve found It positively useful and it has aided me out loads. I hope to contribute & help other users like its aided me. Great job.

  2. Simply want to say your article is as amazing. The clarity in your post is just great and i can assume you’re an expert on this subject. Fine with your permission allow me to grab your feed to keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the gratifying work.

  3. I dont think I’ve read anything like this before. So good to find somebody with some original thoughts on this subject. cheers for starting this up. This blog is something that is needed on the web, someone with a little originality.

  4. I just couldn’t leave your web site prior to suggesting that I really enjoyed the standard info an individual supply to your guests? Is going to be again continuously in order to inspect new posts

  5. it is a really nice point of view. I usually meet people who rather say what they suppose others want to hear. Good and well written! I will come back to your site for sure!

  6. whoah this weblog is wonderful i like reading your articles. Keep up the good paintings! You already know, many people are looking around for this information, you can help them greatly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *