Aaj Ki Kiran

पत्नी से हुई कहासुनी मे पति ने बच्चों को जहर देकर खुद भी लगाया मौत को गलेः तीन की मौतःदो गंभीर

Spread the love

मिर्जापुर। लोवर लाइन कांशीराम आवास में मंगलवार को पिता ने चार बच्चों को दाल में मिलाकर जहर देने के बाद खुद शराब में जहर मिला कर पीकर मौत को गले लगाया। उपचार के दौरान पिता व दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया। साहबराम का गोला मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय राजेश राजगीर मिस्त्री अपनी पति गीता व चार बच्चे साधना 9, विजय 8, धीरज 5 व सुमन 6 के साथ लोवर लाइन कांशीराम आवास में रहता था। राजेश मजदूरी व उसकी पत्नी दूसरे घर में बर्तन व झाड़ू लगाने काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। आज अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी अपने काम पर चली गई। राजेश व उसके चारों बच्चे घर पर थे। राजेश ने दोपहर बच्चों को दाल में जहरीला पदार्थ मिलाकर चारों बच्चों को खिला दिया। उसके बाद स्वयं शराब में जहर मिलाकर पी लिया। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। आस-पास के पिता व बच्चों की हालत खराब देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पिता राजेश, उसकी पुत्री सुमन व विजय की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पति व दो बच्चों की मौत से पत्नी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जारी है।

15 thoughts on “पत्नी से हुई कहासुनी मे पति ने बच्चों को जहर देकर खुद भी लगाया मौत को गलेः तीन की मौतःदो गंभीर

  1. Изучай английский для детей в YES Center — это весело и эффективно. Игровой формат, опытные педагоги и небольшие группы помогают малышам полюбить язык с первых занятий. Программы подобраны по возрасту, чтобы обучение шло легко и в радость.

  2. Изучаешь языки? английский онлайн обучение в YES Center — удобный формат для тех, кто ценит своё время. Занимайтесь из дома по гибкому графику с опытными преподавателями. Интерактивные уроки и живое общение помогают двигаться к цели без поездок и пробок.

  3. Everything for Minecraft topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

  4. Ищешь ключ TF2? tf2 lavka выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *