बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में पत्नी की मौत के चंद मिनटों बाद ही पति की भी मौत हो गई। शादी के बाद 50 साल के साथ रहने के बाद दोनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। हालांकि पति की सदमें में मौत हुई है। मरने से पहले पत्नी ने पानी मांगा था। पानी लेकर पति जैसे ही पत्नी के पास गया तो उसने पानी नहीं पिया और उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और 10 मिनट के अंदर ही वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मामला बांसवाड़ा के बस्सी चंदनसिंह गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले रूपा गायरी की पत्नी केसर गायरी को करीब दो महीने पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। जिसके बाद से केसर बेड पर ही रहती थी। केसर का उदयपुर में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को केसर ने पीने के लिए पानी मांगा। पति रूपा ने पानी लिया और केसर को पिलाने के लिए उसके पास पहुंचा। लेकिन वह निढ़ाल पड़ी रही, उसने पानी नहीं पिया। रूपा ने उसकी नब्ज जांची तो पाया कि केसर की मौत हो चुकी है। इस बात का रूपा को गहरा सदमा लगा। वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बांसवाड़ा जिले के बस्सी चंदनसिंह गांव में ऐसी घटना पहली बार हुई है। दोनों की शादी 55 साल पहले हुई थी। उम्र का लंबा हिस्सा दोनों ने एक साथ गुजारा था। पत्नी की मौत का सदमा रूपा नहीं सह पाया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही रूपा की मौत हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति और पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

Hi, I want to subscribe for this blog to get hottest updates, thus where can i do it please assist.
kasiino pakkumised