Aaj Ki Kiran

नशे में बारात में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से इनकार किया

Spread the love

हरदोई। बारात आम शादियों की तरह पूजा की बरात आई। द्वारचार हुआ तभी बात बिगड़ गई फिर बात नहीं बनी। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया और फिर दूल्हे राजा बिन दुल्हन के अपने बारातियों संग बैरंग लौट गए। यह हरदोई जिले का मामला है। पूजा की शादी लखीमपुर जिले के पसिगवां के आशीष के साथ तय थी। दरवाजे पर बारात पहुंचने पर बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ, द्वारचार के बाद खाना शुरू कर दिया। इसी बीच नशे में चूर एक बाराती ने बवाल कर कर दिया।
इसके बाद नशे में हल्ला करने वाले बाराती के साथ दूल्हा भी उसकी हां में हां मिलाने लगा, वहीं से बात बिगड़ गई। दूल्हा नशे में है, दुल्हन को जब इसका पता चला तो उसने नशेड़ी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया। काफी देर तक बिगड़ी बात को बनाने की कसरत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। कमलेश ने बारात में 1 लाख 40 हजार का खर्च होना बताया है। पंचायत में दूल्हे वालों ने 70 हजार रुपये देने का करार किया है।

One thought on “नशे में बारात में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से इनकार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *