दो वाहन चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने भोजपुर के दो चोरों को पकड़ कर उनके पास से चोरी की आधा दर्जन बाइकें बरामद की हैं।
सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि बीते शुक्रवार को सोराज सिंह पुत्र स्व. गणेश सिंह निवासी बलमगढ़, ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बाइक संख्या यूके-18 के-0530 को महुआखेड़ागंज से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। वहीं शनिवार को रोहित पुत्र पुत्तल निवासी अहरपुरा, काशीपुर ने बताया कि उनकी बाइक संख्या यूपी-90 ओपी-1118 को भारत गैस एजेन्सी, महुआखेड़ागंज के पास से चोरी कर लिया गया है। दोनों घटनाओं में धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमें दर्ज किये गये। थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत लगातार हो रही वाहन चोरी से सम्बन्धित घटनाओं के अनावरण हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी अभय सिंह तथा सीओ अनुषा बडोला के निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आईटीआई प्रवीण सिंह कोश्यारी द्वारा एसआई अनिल उपाध्याय व एएसआई सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चौकिंग के दौरान अनोज उर्फ अनुज शर्मा पुत्र हरिओम तथा अंकित पुत्र रमेश निवासीगण ग्राम देवीपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद ;यूपीद्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से थाना क्षेत्र से चोरी दोनों बाइकों सहित चार अन्य बाइक बरामद की गयीं। सीओ बडोला ने बताया कि अभियुक्तगण मिल कर वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देते थे। उक्त दोनों अभियुक्तों का गैंग उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में सक्रिय है। इनके द्वारा बॉर्डर में लगने वाले थाना-चौकी क्षेत्रों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिल कर महुआखेड़ागंज काशीपुर, आईटीआई व उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त अनुज शर्मा के कब्जे से एक मास्टर चाबी बरामद हुई जिसकी सहायता से वह किसी भी वाहन को चोरी कर लेते थे। अभियुक्तगणों द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त अंकित मोटरसाईकिल मैकेनिक भी है, जो चोरी के वाहनों में से पार्ट्स निकालकर अन्य वाहनों में लगाकर अच्छा धन अर्जित करता था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, चौकी प्रभारी पैगा एसआई अनिल उपाध्याय, एएसआई सोमवीर सिंह, कां. अमित राणा, शैलेन्द्र सिंह, नीरज शुक्ला, दीपक कुमार, मुरली पाण्डे तथा एसपीओ अमिताभ सिजवाली शामिल थे।

Discover more about oral care at dr drew prodentim and see what makes it stand out.
A clear website can make that search smoother and more efficient.
## Section 2
When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.
## Section 3
A clear presentation can encourage visitors to remain longer and continue exploring.
## Section 4
In a busy online space, a direct and readable website can stand out immediately.