Aaj Ki Kiran

दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी में कार्तिक और करिश्मा अव्वल

Spread the love

 

दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी में कार्तिक और करिश्मा अव्वल
दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी में कार्तिक और करिश्मा अव्वल

विकासनगर। कैंट इंटर कॉलेज चकराता में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी में हटाल के कार्तिक और सीनियर वर्ग में मलेथा की करिश्मा प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं विज्ञान नाट्य महोत्सव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलेथा प्रथम स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता छात्रों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान महोत्सव में विकासखंड चकराता के 24 माध्यमिक विद्यालयों के 64 छात्र- छात्राओं ने विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता तथा 72 छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया। महोत्सव का शुभारंभ जौनसार बाबर शिक्षक समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने किया। इस दौरान वैश्विक जल संकट, एआई और समाज, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन एवं इसका प्रभाव तथा आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक विषयों पर नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपना संदेश दिया। इसमें राउमावि मलेथा को प्रथम स्थान और राइंका क्वानू ग्वासापुल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

3 thoughts on “दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव की विज्ञान प्रदर्शनी में कार्तिक और करिश्मा अव्वल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *