https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

‘दीपावली की खुशियां पर्यावरण मित्रों के संग’ कार्यक्रम में महापौर ने पैर पखार कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में नगर निगम काशीपुर की ओर से पर्यावरण मित्रों के सम्मान और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘दीपावली की खुशियां पर्यावरण मित्रों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह एवं शालिनी  नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा दिनेश ध्यानी सहित नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही की महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रों के परिवारों की पांच बालिकाओं और पांच बुजुर्ग महिलाओं के पैर पखार कर उनक आशीर्वाद लिया। महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता के पीछे इन कर्मठ कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत और समर्पण है। पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग हैं। महापौर ने पर्यावरण मित्रों को भोजन परोसा और उन्हीं के साथ बैठकर भोजन किया भी। कार्यक्रम में सैंकड़ांे पर्यावरण मित्रों उनके परिजनों सफाई नायकों सफाई निरीक्षकों नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों व गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। संचालन कर अधीक्षक अनिरु( गौड़ द्वारा किया गया।