डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय बनी चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में नई प्राचार्य के रूप में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के कार्यभार ग्रहण करने पर पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आत्रेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने डॉ. आत्रेय के उज्ज्वल नेतृत्व में संस्थान के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास की आशा व्यक्त की। उपस्थितजनों ने कहा कि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय का शिक्षा जगत में लंबा अनुभव और उनकी सकारात्मक कार्यशैली महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “छात्राओं का सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थान की उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।” कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की गई।
