Aaj Ki Kiran

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान व विकास कार्यों में तेजी लाना प्राथमिकता: चीमा

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपनी विधानसभा से आए विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से शुक्रवार को अपने कार्यालय में  मुलाकात कर उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान विधायक द्वारा क्षेत्रवासियों द्वारा जनहित से संबंधित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विधायक श्री चीमा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा विकास कार्यों को समयब( एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने तथा जनता से जुड़े प्रत्येक विषय का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान और काशीपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है।