Aaj Ki Kiran

घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी

Spread the love

घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी

घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी
घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी

काशीपुर। विवाह समारोह में गये एक परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के ज्वैलरी व हजारों की नकदी चोरी कर ली।  पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई को परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह 6 बजे घर वापस पहुंचा तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता के कमरे की अलमारियां टूटी हुयी थीं। अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब 7 लाख के सोने व चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गये हैं। बताया कि चोर रात्रि करीब 2.50 बजे घर में घुसे थे। बताया कि चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां बतादें कि करीब एक सप्ताह पूर्व साकेत नगर निवासी वीरेंद्र चैहान के घर से भी अज्ञात चोरों ने लाखों के आभूषणों व नगदी चोरी कर ली थी जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वीरेंद्र चैहान का परिवार
भी अपना घर बंद कर केदारनाथ की यात्रा पर गया था।