खाटू श्याम जी के भजनों से गूंज उठा बसई क्षेत्र, महापौर दीपक बाली का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

काशीपुर। ग्राम बसई क्षेत्र में महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या में शामिल हुए हजारों श्याम भक्त शानदार भजनों की धुन पर झूम उठे और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से श्याम मय हुआ नजर आया। भजन संध्या में धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के साथ पहुंचे महापौर दीपक बाली का ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लग गई। चारों तरफ एक ही नारा था कि हमारा नेता कैसा हो दीपक बाली जैसा हो।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल ने कहा कि जिस तरह से विकास कार्यों के चलते काशीपुर नगर क्षेत्र में चारों तरफ दीपक बाली का नाम हो रहा है इसी तरह हम चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपक बाली-दीपक बाली ही नजर आएं। इस अवसर पर महापौर ने श्याम रसोई में श्र(ालुओं को प्रसाद वितरित कर कहा कि बाबा श्याम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। भजन संध्या में गुरबख्श सिंह बग्गा, ओमप्रकाश, मुकेश चावला, हरीश सैनी, गगन अरोरा, छत्रपाल सैनी, सुनैना, जगवती, रामबीरी, संतोष प्रमिला सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
