Aaj Ki Kiran

किसानों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love



काशीपुर। तीन कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर किसानों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और यूनियन की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में दर्जनों किसान सोमवार को भारी बारिश के बीच काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उत्तेजित किसानों ने काशीपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 05352 को प्लेट फार्म-3 पर रोक दिया और ट्रेन के आगे बैठकर नारेबाजी की तथा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टैनी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इस बीच ट्रेन चलने की उम्मीद में तमाम यात्री प्लेटफार्म पर भटकते रहे और काफी समय बीतने के बाद मायूस होकर अन्य साधनों से गंतव्य को चले गए। सायं चार बजे तक चले कार्यक्रम के बीच यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पड्डा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर एक साल से परेशान किसानों के हक में यह निर्णय लिया गया है। हमें यात्रियों को परेशान करने का कोई शौक नहीं है। यात्रियों को केवल कुछ  ही घंटों की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है जबकि अन्नदाता एक साल से केंद्र सरकार द्वारा जारी काले कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भारी बरसात में आंदोलन को मजबूती देने के लिए आने वाले किसानों को धन्यवाद दिया।

One thought on “किसानों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर किया विरोध प्रदर्शन

  1. В этой статье вы найдете познавательную и занимательную информацию, которая поможет вам лучше понять мир вокруг. Мы собрали интересные данные, которые вдохновляют на размышления и побуждают к действиям. Открывайте новую информацию и получайте удовольствие от чтения!
    Получить дополнительную информацию – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *