Aaj Ki Kiran

काशीपुर में 65 लाभार्थियों को मिली आवास योजना की किस्त, 34.60 लाख रुपये जारी: बाली

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि में से 65 लाभार्थियों को 34.60 लाख रुपये की किस्त जारी की जा रही है। इसमें 22 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 43 लाभार्थियों को चतुर्थ/अंतिम किस्त का भुगतान किया जा रहा है।
महापौर दीपक बाली ने बताया कि तृतीय किस्त के रूप में 22 लाभार्थियों के खातों में 17.60 लाख रुपये की धनराशि पहुंचाई जा रही है। वहीं, आवास निर्माण का निर्धारित कार्य पूरा करने वाले 43 लाभार्थियों को चतुर्थ/अंतिम किस्त के रूप में 17 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं। इस प्रकार दोनों किस्तों को मिलाकर 65 लाभार्थियों को 34 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। महापौर श्री बाली ने कहा कि आवास योजना के तहत किस्तों का भुगतान लाभार्थियों को आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर किया जाता है। तीसरी एवं अंतिम किस्त जारी होने से लाभार्थियों को अपने आवास निर्माण को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा। अंतिम किस्त प्राप्त होने से ऐसे परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।