काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया यूपी का एक लाख रूपये का ईनामी बदमाश
-अभियुक्त के विरु( यूपी के विभिन्न जनपदों में 46 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज

काशीपुर। एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति के चलतेकृयूपी पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहे एक लाख के इनामी गैंस्टर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरु( हत्या, हत्या के प्रयास एवं गैंगस्टर एक्ट सहित बहुत से संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
जनपद में अपराधियों के विरु( चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बु(वार को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चैती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चैती के पास स्थित खंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम योगेश मालिक उर्फ भदौरिया पुत्र भोपाल सिंह, निवासी ग्राम भदौड़ा, थाना रोहटा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, 03 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने उसे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करने पर पता चला कि गिरफ्तारअभियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित 1,00,000 का इनामी गैंगस्टर है। उसके विरु( थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2010 धारा 147/148/149/307 आईपीसी में भी अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी पुष्टि थाना गंगोह पुलिस द्वारा की गई है। अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलग-अलग थानों में 46 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि अभियुक्त का विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस टीम में विक्रम राठौर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह, हेड कां. सिराज हुसैन, कां. रमेश बंगयाल, पीआरडी जवान अनिल शामिल रहे।
