https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

काशीपुर के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे मेयर दीपक बाली

Spread the love

काशीपुर के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे मेयर दीपक बाली

काशीपुर के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे मेयर दीपक बाली
काशीपुर के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे मेयर दीपक बाली

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर के समग्र विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए प्रतिब( नवनिर्वाचित महापौर दीपक बाली आज सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतर आए और उन्होंने मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के सामने से निरीक्षण आरंभ किया।
चुनाव में लिए गए संकल्पों के निमित्त काशीपुर की दशा और दिशा बदलने के लिए महापौर दीपक बाली ने केवीआर अस्पताल से लेकर राधेश्याम बिल्डिंग तथा आवास विकास तक सड़कों, नालो, पुलियों और विद्युत खंभे और विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। बाजपुर रोड पर आरओबी से आगे आवास विकास मोड़ से लेकर परमानंदपुर-देहरादून लिंक मार्ग तक सड़क का विस्तारीकरण, डिवाइडर का निर्माण, सौंदर्यीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं समस्त विद्युत तारों को भूमिगत करने की योजना बनायी है। योजना के अंतर्गत समस्त संबंधित सरकारी विभागों की एक सयुंक्त टीम आज साईट निरीक्षण हेतु महापौर दीपक बाली के साथ सड़क पर उतरी। महापौर ने अधिकारियों के साथ कॉर्बेट होटल के अंदर से गुजर रही गूल को भी देखा और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए की होटल के अंदर से गूल का जो हिस्सा जा रहा है उसे हर हालत में बगैर किसी दबाव के बनाना शुरू करें और यदि कोई भी दिक्कत आती है तो वह प्रशासन के साथ खुद मौके पर खड़े होकर इस हिस्से को बनवाएंगे क्योंकि शहर के दो लाख लोगों की जल भराव की समस्या का सवाल है। सर्वे कार्य आवास विकास के मोड तक चला और यहां आकर महापौर ने सभी विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने विभागों की कार्य योजना तथा उस पर होने वाले खर्च का ब्योरा तैयार करके शीघ्र भेजें ताकि बजट स्वीकृत कराकर कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय, अधिशासी अभियंता विद्युत विवेक कांडपाल,  रेलवे मुख्य कार्यालय अधीक्षक मुन्नालाल, अरुण कुमार अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परवेज आलम सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, एसएनएस कमल सिंह, एसएनएस संजय कापड़ी, केशव सिंह, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता हिमांशु पंत, जिला प्राधिकरण के रमनदीप सिंह, रीता गंगवार, उत्कर्ष पांडे, पंकज उपाध्याय, एनएच के एई मनोज भट्ट, सुनील कुमार शर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला के साथ-साथ चौधरी समरपाल सिंह, लवीश अरोरा, राहुल पैगिया, साहब सिंह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, मुकेश चावला, भारत पराशर, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अनिल मित्तल, राजीव अरोरा बच्चू आदि थे।

2 thoughts on “काशीपुर के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे मेयर दीपक बाली”

  1. Events at places like the Midwood Cultural Center often get recorded, and audience chatter or HVAC hum can ruin the audio. If a performance clip has copyrighted music, you can voice isolator right in your browser. Handy for cleaning up archive footage without uploading sensitive files.

  2. इस लेख में काशीपुर के विकास के जो तथ्य दिए गए हैं, वे काफी शोधपूर्ण लगे। विकास के आंकड़ों को समझने के लिए मन में एक अनुमान लगाना स्वाभाविक है, और यही अनुभव 猜数字游戏 में मिलता है जहां आप संख्या के करीब पहुंचकर अपना अनुमान सुरक्षित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *