काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज के विद्यिार्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ है। बीसीए के हिमांशु पवार का विप्रो टैक्नोलॉजीस में स्कॉलर टैªनी के पद पर, बीबीए के लोकेश गर्ग का वनके किराना बाजार गुड़गांव में एचआर एक्जीक्यूटिव के पद पर, एमबीए के अवनीश यादव का कुमार मित्तल एण्ड कॉर्पोरेशन नई दिल्ली में ऑडिटिंग एसोसिएट के पद पर, अंकिता गोस्वामी एवं अक्ष सक्सैना का एनटीटी डेटा सर्विसिज गुड़गांव में एकाउण्टिंग एसोसिएट के पद पर चयन हुआ। उक्त जानकारी टेªनिंग एण्ड प्लेसमेण्ट अधिकारी आनन्द सिंह एवं पकंज रावत ने दी। विद्यार्थी के चयन पर संस्थान की चैयरमेन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य ;लॉद्ध डॉ. एन. के. सिंह, निदेशक ;प्रशासनद्ध पी. के. बक्शी, प्राचार्या ;यूजीद्ध डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
