Aaj Ki Kiran

इनर व्हील काशीपुर ने  विद्यालय में लगवाया 7 किलो वाट का सोलर पैनल

Spread the love

इनर व्हील काशीपुर ने  विद्यालय में लगवाया 7 किलो वाट का सोलर पैनल

इनर व्हील काशीपुर ने  विद्यालय में लगवाया 7 किलो वाट का सोलर पैनल
इनर व्हील काशीपुर ने  विद्यालय में लगवाया 7 किलो वाट का सोलर पैनल

काशीपुर। डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता गोपाल चन्द्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जैतपुर काशीपुर में 7 किलोवाट सोलर सिस्टम लगवाने में इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर की मातृशक्ति के द्वारा सहयोग किया गया था, जिसका आज उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन, विशिष्ट अतिथि रेखा अग्रवाल चैयरपर्सन केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन, अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, सदस्य पूनम शर्मा, शालिनी अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष  तनुज अग्रवाल, सदस्य निधि अग्रवाल उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा तिलक व बैच अलंकरण, स्वागत गीत से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा परिचय, अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सोलर सिस्टम लगवाने में क्लब के सहयोग की सराहना की गई व इससे पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के मिशन को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को ग्रीन ऊर्जा व ऊर्जा के महत्व को बताया गया।