Aaj Ki Kiran

धूमधाम से आयोजित किया टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह

Spread the love
धूमधाम से आयोजित किया टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह
धूमधाम से आयोजित किया टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह
धूमधाम से आयोजित किया टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह

काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हेरिटेज पर शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए मयंक गुप्ता अध्यक्ष, विकास वर्मा उपाध्यक्ष, विवेक जैन सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल उपसचिव, त्रिलोक शर्मा कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा ऑडिटर व स्वतंत्र नवीन प्रचार मंत्री चुने गए हैं। मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी व विशिष्ट सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। नई कार्यकारिणी द्वारा टैक्स बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वागत किया गया, जिसमें अधिवक्ता केके अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल सिंह सैनी, सुभाष चंद्र अग्रवाल, राकेश जिंदल, नरेंद्र रस्तोगी, डीके सक्सेना, शरद बिश्नोई, पंकज अग्रवाल, गिरिराज खुल्बे, विधु शेखर शर्मा, यशवंत चौहान, अंकित चौधरी, बीसी नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, राकेश प्रजापति, आनंद रस्तोगी व संदीप सहगल को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। उक्त समारोह में अधिवक्ता मुकेश सक्सेना, प्रमोद चौहान, प्रशांत वर्मा, अमन गुप्ता, अश्वनी सैनी, सौरव रस्तोगी, तुषार अरोरा, शाश्वत सहगल, अंकुर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नवनीत गोयल व अपूर्व चित्रांश आदि उपस्थित थे।