Aaj Ki Kiran

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी, दस्तावेज, सिगरेट के डिब्बे और चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को शिवनगर कालोनी निवासी ललित पुत्र रामशरण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मई की रात अज्ञात चोरों ने उनके खोखे का ताला तोड़कर 4000 नगद, क्लासिक सिगरेट की डिब्बियां और आधार कार्ड चोरी कर लिया। वहीं दूसरी घटना में विधाता मार्बल के पास रहने वाले दीपेश जैन ने 17 मई की रात दुकान का शटर काटकर 6000 नगद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी होने की सूचना दी थी। दोनों मामलों में कोतवाली काशीपुर में धारा 305;एद्ध, 331;2द्ध बीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा रात्रि चेकिंग के दौरान मानपुर तिराहे के पास से दो संदिग्धों को चोरी में प्रयुक्त लाल रंग के ई-रिक्शा नंबर यूके18 ईआर 6853 सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमित पुत्र कल्लू निवासी पार्वती कॉलोनी काशीपुर तथा प्रियांशु शर्मा उर्फ जानू पुत्र मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला कानूनगोयान काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6200 नगद, 9 क्लासिक सिगरेट के डिब्बे, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड तथा चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी एलएसआई मीना रावत, एसआई कंचन पडालिया, एडिशनल एसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल जगदीश पपने, कांस्टेबल गौरव सनवाल, एसपीओ माजिद एवं एसपीओ राहुल।