Aaj Ki Kiran

आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आज कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित

Spread the love

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आज कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। साथ ही वार्ड अध्यक्षों, ग्राम प्रभारियों, महिला-पुरुष बूथ अध्यक्षों तथा बूथ कमेटियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
आम आदमी पार्टी चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका आभार जताया कि महज एक वर्ष की अल्पावधि में कार्यकर्ताओं की दिन-रात की गई मेहनत से ही आज काशीपुर क्षेत्र में पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और काशीपुर जिस राजनीतिक अज्ञातवास से जूझ रहा था अब फिर उसकी पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत के ही चलते दिल्ली और देहरादून तक हो गई है। श्री बाली ने कहा कि हमारे जुझारू कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया है कि वास्तव में कार्यकर्ता ही किसी पार्टी या संगठन की वास्तविक रीढ़ होते हैं। पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काशीपुर आगमन कार्यक्रम हो या फिर अन्य कार्यक्रम। कार्यकर्ताओं ने हर कार्यक्रम को सफल बनाकर अपनी मजबूत ताकत का एहसास कराया है। आप नेता श्री बाली ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी इन कार्यकर्ताओं के बल पर ही जन सहयोग से राजनीतिक परिवर्तन कर विकास का नया अध्याय लिखेगी ।कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में डी बाली ग्रुप की चेयरमैन श्रीमती उर्वशी बाली, पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता रावत, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, सेवानिवृत्त तहसीलदार मनोरथ लाल लखचौरा, अभिताभ सक्सैना, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोखर, अमित सक्सैना, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित, पवित्र शर्मा, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पूजा अरोरा, रजनी ठाकुर, मधुबाला सचदेवा, राशिदा परवीन, सूरजी बिष्ट, डॉ. विजय शर्मा, नीलकमल शर्मा मनोज कुमार शर्मा, सोहेल अब्बास, शहजाद राय, शहजाद अंसारी, आयुष मेहरोत्रा, संजय रतन सोनी, आशु भारती, आसिफ अहमद, नूर मोहम्मद, हरीश सैनी, प्रदीप ठाकुर, सुनील बब्बर, विनोद सिंह नेगी, संजीव शर्मा, हर्ष बब्बर, मोहित चौहान, सरदार महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, नवनीत मणि त्रिपाठी, मेनका कौर, लक्की माहेश्वरी, संजय पांचाल, आरेंद्र वर्मा, शिवम चौधरी सहित सैंकडो पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और सहभोज कार्यक्रम में साथ मिलकर भोजन कर एक दूसरे को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी और वर्ष 2022 में उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।

25 thoughts on “आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आज कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित

  1. Вывод из запоя является медицинской процедурой, направленной на безопасное прерывание запойного состояния, снятие абстинентного синдрома, снижение интоксикации и восстановление работы внутренних органов. Первый этап всегда связан с оценкой состояния человека: врач учитывает длительность употребления алкоголя, количество спиртного, возраст, стаж алкогольной зависимости, наличие хронических заболеваний, жалобы, признаки похмелья, нарушения сна, тремор, тревогу, тошноту, рвоту, тахикардию, повышенное артериального давления и риски развития алкогольной горячки.
    Углубиться в тему – вывод из запоя круглосуточно геленджик

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *