दमोह। मडिय़ावदो थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थाानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 98 नग बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक चरवाहा भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चरवाहा राजा खटीक के 85 नग जानवर, जिनमें 50 भेड़ व 35 नग बकरी-बकरा थे। वह जंगल में इन्हें चरा रहा था। तभी बारिश होने पर ये सभी एक पेड़ के नीचे चले गए। जबकि राजा कुछ दूर बेठा था। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई और इस कारण उसके 85 नग भेड़-बकरियों की मौत हो गई।

The captain who delivers in must-win matches — clutch performers identified by our analysts.