https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अश्लीलता रोकने गए दारोगा और सिपाहियों को भीड़ ने दौड़ाया

Spread the love

 
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रामलीला के मंच पर बार-बालाओं के डांस को रोकना दरोगा को भारी पड़ गया। आयोजकों के उकसाने पर उपस्थित लोगों ने दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों का दौड़ा लिया। किसी तरह से दरोगा और सिपाहियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पुलिस कप्तान की भूमिका में दिखे। उन्होंने दारोगा को लाइन हाजिर करने की घोषणा कर दी। दरअसल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव कस्बे में रात रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रामलीला के मंच पर बार-बालाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान देवगांव कोतवाली के दरोगा और सिपाही वहां गश्त करते हुए पहुंच गए। बार-बालाओं का डांस देखकर दरोगा ने आयोजक से डांस रोकने के लिए कहा। इसी दौरान आयोजको ने वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों को उकसा दिया। जिसके बाद भीड़ और पुलिसकर्मियों की बहस होने लगी।  मामला बिगड़ता देख दारोगा व पुलिसकर्मी वहां से निकलने की कोशिश करते कि भीड़ ने उन्हे खदेड़ लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी होने के बाद भाजपा के लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय मौके पर पहुंचे और वे भी रामलीला समति के सदस्यों के साथ हो लिए। बताया जा रहा है कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष कम और पुलिस कप्तान की भूमिका में ज्यादा नजर आये। उन्होंने रामलीला मंच से दारोगा को लाइन हाजिर करने की घोषणा भी की। फिलहाल बाद में मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया है।

5 thoughts on “अश्लीलता रोकने गए दारोगा और सिपाहियों को भीड़ ने दौड़ाया”

  1. Обслуживание 1С в Гомеле — это наша специализация. Мы работаем с Бухгалтерией, Управлением, Торговлей, Розницей. Поможем настроить обмен между базами, исправим ошибки закрытия месяца, настроим сложные отчеты. Консультации по 1С любого уровня. Работаем удаленно и с выездом. Обращайтесь за помощью, мы всегда на связи
    обслуживание 1С Гомель

  2. Обслуживание 1С в Минске от сертифицированных партнёров мы предлагаем официальные обновления и легальные лицензии настраиваем серверную версию и подключаем удалённых сотрудников через веб-клиент решаем проблемы с производительностью и блокировками гарантируем работу без простоев в отчётный период
    виды сопровождения 1С Минск

  3. Домбай это место где можно забыть о буднях и насладиться природой Наш тур из Минска создан для твоего комфорта Мы берём на себя трансфер проживание и экскурсии Ты получаешь максимум эмоций и минимум забот Это путешествие станет ярким воспоминанием Присоединяйся к нам и открывай Кавказ
    купить тур в дубай

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *