https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Spread the love

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी कुछ दिनों पहले ही जॉब लगी थी। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलना की है। रूंठा गांव निवासी ज्ञानी (24) और जीतू (22) बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई और आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *