Aaj Ki Kiran

अधिवक्ताओं ने मनाया लोहड़ी पर्व

Spread the love



काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा जसपुर खुर्द स्थित शगुन गार्डन में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मूंगफली-रेबड़ी खिलाकर देश की उन्नति व खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौधरी को मौजूद युवा अधिवक्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि लोहड़ी पर्व मानवीय एकता की वह कड़ी है जिससे विश्व में मानव को एक दूसरे से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर कर्मपाल सिंह एडवोकेट, अनूप विश्नोई, समर्थ विक्रम एडवोकेट, राम शर्मा, मुनिदेव विश्नोई, सुशील चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

7 thoughts on “अधिवक्ताओं ने मनाया लोहड़ी पर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *