Aaj Ki Kiran

अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल: अलका पाल

Spread the love

अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल: अलका पाल

 

अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल: अलका पाल
अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहाल: अलका पाल

काशीपुर। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऊर्जा प्रदेश बिजली की कटौती शर्म की बात है।
अलका पाल ने कहा कि  काशीपुर के अनेकों क्षेत्र 12-12 घंटे तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र का और भी बुरा हाल है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई संतोष जनक उत्तर जनता को नहीं  मिल रहा। एक तरफ उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के रूप में पूरे देश में जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर 12-12 घंटे की  अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस  त्राहि-त्राहि कर रहा है।  झूलते बिजली के तार, लचर सप्लाई व्यवस्था, बड़े हुए बिजली के बिल जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। अलका पाल ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को चेतावनी देते हुए कहा कि काशीपुर क्षेत्र में शीघ्र अघोषित विद्युत कटौती को बंद किया जाए अन्यथा कांग्रेस पावर कारपोरेशन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेगी।