
काशीपुर। शिवालिक माउंट एकेडमी में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से महानगर अध्यक्ष पं. शैलेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिक्षाविद् डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय तथा साहित्यकार एवं पत्रकार विनोद भगत को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ब्राह्मण नेता पं. मनोज जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का मूल आधार बु(ि, विवेक, शिक्षा और परोपकार रहा है। वक्ताओं ने डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिलने तथा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाए जाने पर बधाई दी। साहित्यकार एवं पत्रकार विनोद भगत को प्रेमचंद पुरस्कार मिलने पर महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि काशीपुर के लिए गौरव की बात है। डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने विनोद भगत को प्रेमचंद पुरस्कार मिलने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके साहित्यिक कार्यों को और अधिक प्रचारित किए जाने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में उमेश जोशी एडवोकेट, सुभाष शर्मा, बिदुशेखर शर्मा, विमल गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, पंकज पंत, भाष्कर त्यागी, जिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी, महानगर अध्यक्ष लता शर्मा, अधिवक्ता प्रीति शर्मा, लता तिवारी, पूनम पंत सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। समारोह में शिवालिक माउंट एकेडमी के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी बसंत वल्लभ भट्ट के आयोजन एवं व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई।
