Aaj Ki Kiran

हेमकुंड साहिब यात्रा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को दिया ज्ञापन  

Spread the love

हेमकुंड साहिब यात्रा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को दिया ज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को दिया ज्ञापन  
हेमकुंड साहिब यात्रा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को दिया ज्ञापन  

काशीपुर। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड एवं समस्त सिख समाज काशीपुर के प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच एवं यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कुछ स्थानीय लोगों एवं सिख श्र(ालुओं के बीच हुई झड़प अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक गिरफ्तार किए गए चारों सिख युवकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उन्हें शीघ्र रिहा किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब मार्ग पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कई स्थानों पर लगाए गए पानी के नलों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से श्र(ालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं सिख समाज के सदस्यों ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जगमोहन सिंह बंटी, नितिन अरोरा, सतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखमीत सिंह, हर्षित ग्रोवर, जोगेन्द्र सिंह छीना, विजय ग्रोवर, प्रदीप गुप्ता, परविंदर सिंह, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह आदि थे।