Aaj Ki Kiran

सीडीओ ने किया ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित

Spread the love

सीडीओ ने किया ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित

सीडीओ ने किया ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित
सीडीओ ने किया ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित

काशीपुर। प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा को सम्मानित किया गया।
ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्धदिवेश शाशनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन माॅडल को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस पहल से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है, वहीं महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं। सीडीओ दिवेश शाशनी ने ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर किए गए ऐसे नवाचार अन्य क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी इसी प्रकार के जनहित एवं विकासोन्मुखीकार्यों को अपनाने का आहवान किया। इस अवसर पर बीडीओ कमल पांडे, पार्षद विजय कुमार बाॅबी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।