Aaj Ki Kiran

हमें तुष्टिकरण करने वालों से सतर्क रहना होगाः सीएम धामी

Spread the love

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मायापुर में विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्गत बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित विगत 19 सितम्बर से बद्रीनाथ के माणा गांव से प्रारम्भ हुई ’’शौर्य जागरण यात्रा’’ के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि ’’शौर्य जागरण यात्रा’ नाम से ही, उसका उद्देश्य स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज जो भी फैसले होते हैं, वे न्याय व संतुष्टि करण के आधार पर होते हैं, हमें तुष्टिकरण करने वालों से सतर्क रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर जल्दी ही बनकर तैयार हो जायेगा। काशी कॉरिडोर अपना भव्य स्वरूप प्राप्त कर चुका है। राज्य सरकार उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने के लिए वचनबद्ध है। आज केदारनाथ का पुनर्निर्माण तथा बदरीनाथ के मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। रोपवे परियोजनाओं-केदारनाथ रोपवे, हेमकुण्ड रोपवे पर तेजी से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सुरक्षा का माहौल है। आज भारत विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन गया है। भारत आर्थिक रूप से महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है तथा लोगों की आस्था का केन्द्र है। राज्य सरकार इसके मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिये कृत संकल्पित हैं। समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस कार्य के लिये गठित कमेटी सारा संकलन करके ड्राफ्ट देने वाली है, जिसे जल्दी ही लागू किया जायेगा। ’’शौर्य जागरण यात्रा’’ के समापन कार्यक्रम को महन्त रविन्द्र पुरी, केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विनायक, देवशरण आनन्द ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रूड़की व हरिद्वार शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशु, लव शर्मा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन उपस्थित थे। 

13 thoughts on “हमें तुष्टिकरण करने वालों से सतर्क रहना होगाः सीएम धामी

  1. I was excited to find this website. I need to to thank you for ones time just for this wonderful read!! I definitely loved every part of it and i also have you bookmarked to look at new stuff on your site.

  2. Hi there! This post couldn’t be written any better! Looking through this article reminds me of my previous roommate! He always kept talking about this. I most certainly will send this post to him. Pretty sure he’s going to have a good read. Many thanks for sharing!

  3. An impressive share! I’ve just forwarded this onto a friend who had been conducting a little homework on this. And he actually bought me breakfast because I found it for him… lol. So let me reword this…. Thank YOU for the meal!! But yeah, thanx for spending the time to discuss this matter here on your site.

  4. I’m more than happy to find this site. I wanted to thank you for your time for this fantastic read!! I definitely really liked every part of it and i also have you book marked to check out new information on your site.

  5. Hi, There’s no doubt that your site may be having internet browser compatibility issues. Whenever I take a look at your blog in Safari, it looks fine however, when opening in I.E., it’s got some overlapping issues. I simply wanted to provide you with a quick heads up! Aside from that, great website.

  6. Hello there, There’s no doubt that your site could possibly be having web browser compatibility problems. Whenever I look at your web site in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it’s got some overlapping issues. I just wanted to provide you with a quick heads up! Aside from that, wonderful website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *