Aaj Ki Kiran

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर अंतर्गत चौकी प्रतापपुर एवं चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त कार्यवाही करते हुए 4.48 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के क्रम में चौकी प्रतापपुर एवं चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान रामनगर रोड धनौरी के पास एक संदिग्ध युवक शाने आलम पुत्र मौहम्मद अली निवासी कटोराताल, काशीपुर के कब्जे से 4.48 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शाने आलम पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके विरु( अन्य अपराधिक रिकॉर्ड खोजे जा रहे हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज धौनी, कांस्टेबल इन्द्र कुमार और कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह बिष्ट थे।