https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सीएम धामी शिक्षा के क्षेत्र में भी कर रहे हैं बेहतर विकास: महापौर बाली

Spread the love

काशीपुर। राजकीय काॅलेज मानपुर के इंटर स्तर तक उच्चीकरण के अवसर पर आज यहां विद्यालय में वर्चुअल शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया, जिसे प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  महापौर दीपक बाली की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी दूरदर्शी सोच से हर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का उच्चीकरण होने से अभिभावकों के साथ-साथ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी काफी लाभ मिलेगा और अब उन्हें हाई स्कूल के बाद कहीं दूसरे विद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। महापौर ने विद्यालय का उच्चारण किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, गुरबख्श बग्गा, नरेश कुमार, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, रवि ढींगरा, प्रधान अजय कुमार,  गुरनाम सिंह गामा, लोकेश कुमार, मथुरी लाल, मोहनलाल, अजय कुमार, रेखा, सुमन नैनवाल, जय सिंह, उपप्रधान उमेश कुमार और पूर्व प्रधान पप्पू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।