Aaj Ki Kiran

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को दीं जानकारी

Spread the love



कााशीपुर। 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष में ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू द्वारा कोतवाली में एक बैठक कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया। वाहन चालकों को बताया कि यदि वह यातायात नियमों का पालन करेंगे तो वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी सुरक्षित रह सकेंगे। नियमों का पालन करने से बेवजह जाम नहीं लगेगा, जिससे सभी को सुविधा होगी। इस दौरान दुर्घटना होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार की संबंध में जानकारी भी दी गयी। बैठक में ई-रिक्शा, टैम्पो, मैजिक, बस व ट्रक चालक मौजूद रहे।

4 thoughts on “सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को दीं जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *