Aaj Ki Kiran

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर सिख समाज ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर सिख समाज ने फूंका कांग्रेस का पुतला

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर सिख समाज ने फूंका कांग्रेस का पुतला
सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर सिख समाज ने फूंका कांग्रेस का पुतला

काशीपुर। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के 1984 के सिख नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने के कथित बयान के विरोध में सिख समाज में आक्रोश है। इसी को लेकर गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा एवं सिख समाज द्वारा यहां एमपी चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में 1984 में हुए सिक्खों के नरसंहार का दोषी सज्जन कुमार जिसने भीड़ का नेतृत्व करते हुए हजारों सिक्खों की हत्या करा दी थी, जिसकी उम्र कैद की सजा काटते समय तिहाड़ जेल में मौत हो गयी थी, लेकिन कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने हत्यारे सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल  बताया है। सिक्ख समाज ने कहा कि सज्जन कुमार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना रोल मॉडल बताना सिक्खों के प्रति उनकी भावनाओं को दर्शाता है। सिक्ख समाज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को सिक्खों से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान जसपाल सिंह चड्डा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, हरजीत सिंह, जगमोहन सिंह, अंतरप्रीत सिंह, सतविन्दर सिंह, जसपाल सिंह जस्सी,  प्रेमपाल सिंह, स्नेहपाल सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुखविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह ढिल्लो, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, जयदीप ढौंढियाल, हरप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, लखविन्दर सिंह, परमजीत सिंह चण्डोक, राजेन्द्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।