Aaj Ki Kiran

संस्कार भारती के हिंदू पंचांग का विमोचन

Spread the love
संस्कार भारती के हिंदू पंचांग का विमोचन
संस्कार भारती के हिंदू पंचांग का विमोचन
संस्कार भारती के हिंदू पंचांग का विमोचन

काशीपुर। गत वर्षों की भांति गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर संस्कार भारती महानगर इकाई के द्वारा हिन्दू पंचांग का विमोचन शक्ति प्रकाश अग्रवाल एमडी प्राॅपर्टी क्लीनिक एवं पंकज अग्रवाल एडवोकेट प्रांत महामंत्री संस्कार भारती एवं अमित मित्तल  नगर संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयं संघ के कर कमलों द्वारा चामुंडा मंदिर के परिसर गिरीताल में विमोचन किया गया। इकाई महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा  प्रांत सह कोषाध्यक्ष सुशील पाठक इकाई कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल साहित्य विधा संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज मातृशक्ति के रूप में इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुल मिश्रा इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती पायल अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।