https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग 

Spread the love

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग 
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग 

काशीपुर। 22 व 23 अक्टूबर को  काशीपुर में  आध्यात्मिक चेतना, प्रेम, भाईचारे और आत्मिक शांति का संदेश गूंजेगा। विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज दो दिन काशीपुर में रहेंगे।
पहले दिन 22 अक्टूवर को महाराज जी शाम 7 बजे  संगत को दर्शन देंगे। वहीं  दूसरे दिन 23 अक्टूबर,  को शाम 7 बजे  आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत राजिन्दर सिंह जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने के मार्ग पर प्रकाश डालेंगे। दो दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम  गढ़ी नेकी रोड कुंडा चैराहे के पास स्थित कृपाल आश्रम में होगा। मिशन के स्थानीय सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि सत्संग के उपरांत आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में नए जिज्ञासियों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने का अवसर मिलेगा।उनके आध्यात्मिक सत्संग को लेकर श्र(ालुओं में खासा उत्साह है।  सचिव रंजीत सिंह के मुताबिक इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्र(ालु शामिल होंगे।