https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 7.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आॅपरेशन प्रहार के तहत मंडी चैकी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेनें पर उनके कब्जे से 7.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम बाबरखेड़ा निवासी साजिद हुसैन पुत्र आशिक हुसैन और नफीस पुत्र अनीस बताया। धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन जोशी प्रभारी चैकी मंडी, कांस्टेबल अर्जुन सिंह व दिनेश त्यागी थे।