Aaj Ki Kiran

श्रवण कुमार की रचना बुक आफ रिकार्ड में शामिल

Spread the love


बस्ती । रूधौली  विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे की राष्ट्रभक्ति से ओत प्रेात रचना ओ.एम.जी. बुक आफ रिकार्डस में शामिल हुई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित देश प्रेम को समर्पित यह साझा काव्य संग्रह लाने का संकल्प प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा लिया गया। पुस्तक में सम्पूर्ण
भारत के 75 रचनाकारो की 75 रचनाएँ शामिल की गई। पांच दिन के भीतर पुस्तक बनने का अनूठा रिकार्ड प्राची डिजिटल पब्लिकेशन के द्वारा बनाया गया। श्रवण कुमार दूबे की रचना को टाप  20 में स्थान मिला। इस बुक का सम्पादन दीपा मिश्रा, राजीव कुमार झा, प्रीति चैधरी, लक्ष्मण सिंह और प्रेरणा
पारिश ने किया है। उनकी रचना ‘ धन्य हमारी मातृ भूमि, यह भारत देश महान है, विश्व गुरू कहलाने वाला बड़ी अनोखी शान है’ को सराहना मिली।
बताते चले कि इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021 मिल चुका है। वर्तमान मे ग्राम्य विकास विभाग मे कार्यरत
श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार प्रक्रिया में है
जिसमें देश के राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के कवि शामिल है। कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *