Aaj Ki Kiran

श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव में प्रेम सिंह मेहता वरिष्ठ संगठन मंत्री निर्वाचित

Spread the love


काशीपुर। श्रम विभाग कर्मचारी संघ, उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन/कार्यकारिणी चुनाव वीबी अग्रवाल चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड के श्रम भवन हल्द्वानी में समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया, जिसमें सदन द्वारा संदीप मौर्य को प्रांतीय मुख्य संरक्षक, प्रताप सिंह कैडा को प्रांतीय अध्यक्ष, गोकुल जोशी को प्रांतीय महामंत्री, आनन्द को प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह बोहरा को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, कु. पूजा को प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह मेहता को प्रांतीय वरिष्ठ संगठन मंत्री, सूरज सिंह विष्ट को प्रांतीय संगठन मंत्री, प्रकाश सिंह भाकुनी को संरक्षक, नितिन तिवारी को मुख्य सलाहकार, श्रीमति पूनम काण्डपाल को सलाहकार निर्वाचित घोषित किया गया। उक्त के अतिरिक्त नवगठित यूनियन का कार्यकारिणी विस्तार एक माह के भीतर कर लिया जायेगा। इस दौरान महेन्द्र नाथ गोस्वामी, नितिन तिवारी, अनुराग अवस्थी, प्रदीप बिष्ट, देव कृष्ण आर्य, प्रेम सिंह मेहता, योगेश पंत, राजेन्द्र सिंह बोरा, भुवन चन्द्र पाठक, दुर्गा सिंह राणा, राकेश भट्ट, ब्रिजेश कुमार, रूप सिंह, मोहन चन्द्र भट्ट, श्रीमति नीलमा वर्मा, श्रीमति हेमा पाण्डे, श्रीमती मोनिका देवी, मोहन चन्द्र बेलवाल, श्रीमती उमा रावत, योगेश चन्द्र पंत, बीसी जोशी, बलराम सिंह, विनोद पांडे, प्रेम सिंह कश्यप व अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *