*विशाल निरंकारी महिला संत समागम एवं निरंकारी प्रदर्शनी*

काशीपुर 25 दिसंबर 2024 आज संत निरंकारी सत्संग भवन पर एक बहुत ही विशाल निरंकारी महिला संत समागम संपन्न हुआ। प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक सेवा दल की रैली का कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम में सेवा करने से क्या-क्या लाभ होते हैं यह जानकारी सेवादल अधिकारियों के द्वारा सेवादार भाई बहनों को दी।
सत्संग का कार्यक्रम 10:00 से2:00 बजे तक जारी रहा इस संत समागम में लगभग 2000 निरंकारी बहनों और भाइयों ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन बहन रीटा एवं बहन सुमिता खेड़ा के द्वारा किया गया। स्टेज पर मुख्य रूप से बहन मुन्नी चौधरी के द्वारा सतगुरु का संदेश देते हुए समाज की वर्तमान कुरीतियों का जिक्र करते हुए भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कि सतगुरु से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करके हम हर प्रकार से अपने जीवन को सुंदर बना सकते हैं। अनेक बहनों ने इस कार्यक्रम में गीतों भजनों और कविताओं के द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
इस समागम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी रही की एक निरंकारी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मुखी राजेंद्र अरोड़ा के आदेश अनुसार प्रकाश खेड़ा की देखरेख में सभी सेवादार भाई बहन और बच्चों के द्वारा उत्साह पूर्वक लगभग 27 वर्ष के बाद निरंकारी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें निरंकारी मिशन के इतिहास प्रेरणा स्रोत विभूतियां, एवं तरह-तरह से मॉडलों के द्वारा निरंकारी शादी- सादा शादी और सामाजिक सेवाओं में निरंकारी मिशन का योगदान सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, धर्म आपस में है भाई भाई, वृक्षारोपण, अमृत जल अमृत वन, नशाबंदी , प्राकृतिक आपदाओं में निरंकारी मिशन का योगदान इत्यादि अनेक सामाजिक गतिविधियों का चित्रण किया गया। इस निरंकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीयमुखी राजेंद्र अरोड़ा, भूतपूर्व संचालक राम प्रकाश गुप्ता द्वारा प्रातः 10:00 बजे किया गया। उसके पश्चात इस प्रदर्शनी को देखने के लिए निरंकारी संतो के अतिरिक्त अन्य नगर वासियों ने भी रात्रि 8:00 बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी को देखकर निरंकारी मिशन के इतिहास को जानने का प्रयास किया। तथा सभी दर्शकों के द्वारा निरंकारी मिशन की इस प्रदर्शनी की तथा उसके द्वारा दिए गए संदेशों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस संत समागम के अवसर पर पीरुमदारा, गड़ी नेगी, जसपुर, एवं आसपास से भी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर निरंकारी सत्संग का भी भरपूर आनंद लिया और निरंकारी प्रदर्शनी की भी बहुत प्रशंसाएं की गई। यह समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

References:
Play blackjack for fun https://jackbit-casino.online-spielhallen.de/
References:
Cherokee casino roland https://vegadream-casino-login.online-spielhallen.de
References:
Gaming gadgets casino Spielcasino Hotel
References:
Ameristar casino vicksburg https://toutsurlemali.ml/