Aaj Ki Kiran

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने परिवार सहित कराया एसआईआर में नाम दर्ज, नागरिकों से की सहभागिता की अपील

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज अपने परिवार सहित एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत हो सके।
इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, तहसीलदार पंकज चंदोला, एएलएमटी जगप्रीत सिंह एवं बीएलओगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान विधायक चीमा ने जनता को संदेश देते हुए कहा की आज मैंने अपने पूरे परिवार के साथ एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप भी अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कर समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएँ। आपका एक-एक वोट क्षेत्र, राज्य और देश के विकास की दिशा तय करता है।