Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने किया वार्ड 35 में तीन टाइल मार्गों का शिलान्यास

Spread the love

विधायक चीमा ने किया वार्ड 35 में तीन टाइल मार्गों का शिलान्यास

विधायक चीमा ने किया वार्ड 35 में तीन टाइल मार्गों का शिलान्यास
विधायक चीमा ने किया वार्ड 35 में तीन टाइल मार्गों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड संख्या 35 स्थित चामुंडा विहार कॉलोनी में आज लगभग 34 लाख की लागत से बनने वाले तीन टाइल मार्गों का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पार्षदमयंक मेहता, राज्य मंत्री सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता एवं जिला मंत्री रजत सिृ(ू सहित क्षेत्र बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास कार्यों के माध्यम से काशीपुर के प्रत्येक वार्ड को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक चीमा का आभार जताया।